LOC पर पाकिस्तान बना रहा था बंकर, सेना की फायरिंग के बाद काम रोका


के कुमार आहूजा  2024-09-01 08:05:16



LOC पर पाकिस्तान बना रहा था बंकर, सेना की फायरिंग के बाद काम रोका

भारतीय सेना ने एलओसी के पास निर्माण कर रहे पाकिस्तान के जवानों के खिलाफ फायरिंग की। इस पर पाकिस्तान के जवान काम रोकने के साथ ही वहां से वापस लौट गए। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नौशहरानाद में नियंत्रण रेखा की बाड़ के समीप पाकिस्तान सेना द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य रोकने के लिए भारतीय सेना ने चेतावनी के रूप में फायरिंग की। इससे डरे पाकिस्तानियों ने कथित तौर पर निर्माण कार्य को रोक दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर पाकिस्तानी जवान बंकर बनाने की तैयारी कर रहे थे।

सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार एलओसी के पास करीब 30 से 40 पाकिस्तानी जवान मौजूद थे। इनके पास भारी मात्रा में सामान भी दिख रहा था। इससे लग रहा था कि वह लोग बंकर बनाने की फिराक में थे। भारतीय जवानों द्वारा चेतावनी देने के बाद भी काम नहीं रोकने पर भारत की तरफ से दो राउंड फायरिंग की गई। इस पर पाकिस्तान सेना के जवान वापस चले गए।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर फायदा उठाने के लिए बंकर बना रही थी। हालांकि पाकिस्तान की पुरानी आदत है कि वह ठंड आने से पहले अधिक से अधिक आंतकियों को भारतीय सीमा से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिश करता है। बीते दिनों सेना ने कुपवाड़ा में दो अलग-अलग अभियानों में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।


global news ADglobal news ADglobal news AD