गर्ल्स होस्टल के टॉयलेट में खुफिया कैमरा! 300 फोटो, विडियो बनाकर बेचे


के कुमार आहूजा  2024-08-31 19:35:49



गर्ल्स होस्टल के टॉयलेट में खुफिया कैमरा! 300 फोटो, विडियो बनाकर बेचे

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम (टॉयलेट) में हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैमरे के जरिए कुछ वीडियो रिकॉर्ड करके उसे बेच दिए गए। कृष्णन जिले के गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में यह घटना घटी है।

छात्राओं ने किया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम छात्राओं को हिडन कैमरे की जानकारी मिली। इसके बाद अफरातफरी मच गई। छात्राओं ने इस मामले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। छात्राओं ने इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।

चौथे ईयर के छात्र को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के सिलसिले में ब्वॉयज हॉस्टल से एक सीनियर छात्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। वो बीटेक के लास्ट ईयर का स्टूडेंट है। उसका लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से 300 से अधिक तस्वीरें और वीडियोज लीक हो गए थे और कुछ छात्राओं ने ये वीडियोज विजय से खरीदे थे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले बेंगलुरु के एक थर्ड वेव कैफ़े के वॉशरूम में कैमरा मिला था। आरोपी ने वॉशरूम में स्मार्टफोन छिपा रखा था। आरोपी ने फ्लाइट मोड में फोन छिपा रखा था। बाद में पता चला कि फोन एक कर्मचारी का है।

 


global news ADglobal news ADglobal news AD