शेयरों का हाल! रिकवरी मोड में अडानी ग्रुप के शेयर, पिछले सत्र की गिरावट से उबरा बाजार


  2024-08-17 13:38:01



शेयरों का हाल! रिकवरी मोड में अडानी ग्रुप के शेयर, पिछले सत्र की गिरावट से उबरा बाजार

12 अगस्त को हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट आई थी। आज ग्रुप के सभी शेयर्स रिकवरी मोड में ट्रेड कर रहे हैं। आज शुरुआती कारोबार में अडानी ग्रुप की दस कंपनियों में से नौ के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

कितना फीसदी चढ़ा स्टॉक

अडानी एनर्जी सॉल्यूशन्स (Adani Energy Solutions) के शेयर में 6 फीसदी की तेजी आई।

अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर 4 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

एनडीटीवी (NDTV) के शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर्स में 2.55 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का स्टॉक 2.15 फीसदी तक चढ़ गया है।

एसीसी (ACC) के शेयरों में 1.93 फीसदी की तेजी आई है।

अडानी पावर (Adani Power) के शेयर 1.74 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

अडानी पोर्ट (Adani Ports) के स्टॉक 1 फीसदी चढ़कर ट्रेड कर रहे हैं।

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयरों में 0.43 फीसदी की तेजी आई है।

आज अडानी ग्रुप की मुख्य कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

फोकस में क्यों है अडानी ग्रुप के शेयर

सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेड में अडानी ग्रुप के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने आरोप लगाया कि सेबी (Sebi) चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति ने बरमूडा और मॉरीशस में अस्पष्ट ऑफशोर फंडों में निवेश किया था। इस संस्था का विनोद अडानी द्वारा फंडों को राउंड-ट्रिप करना और स्टॉक की कीमतें बढ़ाना के लिए इस्तेमाल किया गया।

हिंडनबर्ग ने शनिवार को आरोप लगाया कि सेबी चेयरपर्सन बुच ने अडानी ग्रुप के खिलाफ आरोपों की गहन जांच करने से रोका है। हिंडनबर्ग के इस आरोप का बुच और अडानी ग्रुप ने कड़ा खंडन किया। सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति ने एक स्टेटमेंट जारी की। इस स्टेटमेंट में कहा गया कि हिंडनबर्ग सेबी और हमारे चरित्र हनन की कोशिश कर रहा है।

अडानी ग्रुप ने भी रविवार को अपने बयान में कहा कि सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति के साथ कोई कमर्शियल रिलेशन नहीं है।


global news ADglobal news ADglobal news AD