मानव तस्करी के शक में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, बीएसएफ ने जीआरपी की मदद से पकड़ा


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-08-05 08:25:29



मानव तस्करी के शक में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, बीएसएफ ने जीआरपी की मदद से पकड़ा

पश्चिमी त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। शक है कि महिला मानव तस्करी में संलिप्त है। गिरफ्तार महिला की पहचान खदीजा बेगम (36 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ब्राहमनबरिया जिले की मूल निवासी है। 

गुप्त सूचना के आधार पर जीआरपी और बीएसएफ ने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर को बांग्लादेशी मूल की महिला खदीजा बेगम को जीआरपी ने बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर त्रिपुरा के चरीपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। जीआरपी और बीएसएफ को महिला के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला को अगरतला रेलवे स्टेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार किए गए 10 लोग

इससे पहले बीएसएफ ने गुरुवार को स्थानीय कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से आठ बांग्लादेशी थे। मानव तस्करी के मामले में यह अभियान चलाया गया था। गिरफ्तार किए गए लोग ट्रेन पर सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इनसे पूछताछ के बाद ही खदीजा बेगम के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।


global news ADglobal news ADglobal news AD