नन्ही बालिका तक्षवी सोडानी का न्यू म्यूजिक एल्बम राम स्तुति हुआ जारी


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-08-03 17:15:42



नन्ही बालिका तक्षवी सोडानी का न्यू म्यूजिक एल्बम राम स्तुति हुआ जारी

 

पूर्व मे बना चुकी शिव ताण्डव स्त्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत सहित कई अन्य आध्यात्मिक म्यूजिक एल्बम

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के काशीपुरी निवासी नन्ही बालिका 5 वर्षीय तक्षवी सोडानी का एक और म्यूजिक एल्बम जारी हुआ है। तक्षवी के दादा गोविन्द सोडानी ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित राम स्तुति भए प्रगट कृपाला दीन दयाला का संगीतमय वीडियो यूट्यूब पर जारी किया गया। यह वीडियो संत श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती जो की आगामी 11 अगस्त (श्रावण शुक्ल सप्तमी) को है के उपलक्ष्य पर जारी किया गया है। इसमें मुख्य संगीतकार राम माली, वीडियोग्राफर तुषार बुलिया, स्टूडियो सेटअपकर्ता मुरली भाई का सहयोग प्राप्त हुआ। 

तक्षवी की माता सीए गरिमा सोडानी बताया कि संगम स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा नन्ही बिटिया तक्षवी पहले भी कई आध्यात्मिक म्यूजिक एल्बम बना चुकी है। जिसमें शिव ताण्डव स्त्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत, भजन राम आयेंगे एवम् रामा-रामा रटते-रटते मुख्य रूप से प्रसिद्ध है। तक्षवी के परिवारजनों का कहना है कि तक्षवी की धार्मिक गतिविधियों में रुचि घर के धार्मिक वातावरण का ही परिणाम है और तक्षवी बचपन से ही परिवारजनों से धार्मिक एवम् प्रेरणादायक कहानियां सुनना पसन्द करती है। तक्षवी को संगीत, नृत्य एवं खेल में विशेष रुचि है।


नन्ही बालिका तक्षवी सोडानी का न्यू म्यूजिक एल्बम राम स्तुति हुआ जारी

global news ADglobal news ADglobal news AD