सिंधी समाज चालिया महोत्सव *हौजमालो कार्यक्रम सिंधी छैज (डांडिया नृत्य) आयोजित किया गया*


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-08-03 04:04:44



सिंधी समाज

चालिया महोत्सव

*हौजमालो कार्यक्रम सिंधी छैज (डांडिया नृत्य) आयोजित किया गया*

संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव के अठारहवें दिन निज मंदिर में सिंधी नृत्य छैज (डांडिया) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज महिलाओं और युवतियों ने मनोकामना पूर्ति हेतु अपने ईष्ट को रिझाने के लिये हौजमालो सरीखे गीतों पर भारती गुवालानी, कान्ता हेमनानी, कमला सदारंगानी, वर्षा लखानी, पूजा, मुस्कान, हेमा, रजनी, लता, मीना, विद्या आदि ने सिंधी नृत्य का छक कर आनंद उठाया।

काजल, रेखा, जमना, जया, रीटा आदि ने इस अवसर पर सिंधी संस्कृति और परंपरा के अनुसार सिंधी लोक गीत व भजनों और छैज की प्रस्तुति दी। 

भक्त मनीष ने अपने भजनों से सबका मन मोह लिया। लक्षमी किशनानी, दुर्गा धिरानी, गोपी वलीरमाणी, दादी कलावती, आरती गुवालानी, चन्द्रावती हरवानी आदि ने कार्यक्रम में अपनी सादर उपस्थिति दी।

समाज के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण किशनानी ने मार्गदर्शक का कार्य किया।

नन्हीं विशाखा, कार्तिक, वंशिका, वरूण ने भी डांडिया में अपने हाथ आजमाये।

*सिंधु सभा महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि सिंधी छैज परम्परा सिंध प्रांत से चली आ रही है। समाज के प्रत्येक धार्मिक कार्यक्रम में सिंधी छैज का आयोजन अवश्य किया जाता है। चालीहा महोत्सव के आगामी दिनों में भी छैज का आयोजन किया जायेगा।*

किशन सदारंगानी

पवन खत्री


global news ADglobal news ADglobal news AD