विक्रम सिंह भाटी आजाद आइकन सोशल चेंज अवार्ड 2024 से सम्मानित 


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-08-01 16:14:23



विक्रम सिंह भाटी आजाद आइकन सोशल चेंज अवार्ड 2024 से सम्मानित 

♦ बीकाणा ब्लड सेवा समिति के उपाध्यक्ष हैं विक्रम सिंह भाटी 

♦ रक्तदान के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर मिला सम्मान 

राष्ट्रीय समिति चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन की ओर से विक्रम सिंह भाटी को समाज की भलाई के लिए रक्तदान के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में आजाद आइकन के सोशल चेंज अवार्ड 2024 से पुरस्कृत किया गया और साथ ही संस्थान के महासचिव द्वारा भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।

चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन समिति गुवाहाटी (असम) में प्रमाणित संगठन है। संगठन का मूल उद्देश्य गरीब बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना एवं कुपोषित बच्चों को समय पर जरूरत के अनुसार संतुलित आहार/भोजन उपलब्ध कराना है। यह संगठन स्वपरायणता, प्रमस्तिष्क घात, मानसिक मंदता और बहु –निःशक्तताग्रस्त व्यक्तियों के कल्याण हेतु भारत देश के प्रत्येक राज्य एवं राज्य के सभी जिलों में टीम वर्क के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

इसी क्रम में बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक रवि व्यास पारीक, दीपक सारस्वत अध्यक्ष, श्रीमती अनुराधा उपाध्यक्ष महिला संगठन, गजेंद्र सिंह (गज्जू बन्ना) उपाध्यक्ष, जयशंकर शर्मा सचिव, विष्णु गोपाल खत्री सचिव, घनश्याम जी कुचेरिया, एडवोकेट श्याम कठातला महामंत्री, दीपक जी शर्मा सह-सचिव, सुभाष स्वामी सह-सचिव, कपिल कुमार दुबे सह-सचिव ने विक्रम सिंह को इस उपलक्ष में बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां देकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। 

इस अवसर पर विक्रम सिंह जी भाटी ने कहा कि सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है। मानव सेवा करके कोई भी इंसान महान हो सकता है, क्योंकि इसे करने के लिए आपके पास कॉलेज की डिग्री होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ आपके ह्रदय में मानव मात्र के प्रति दया और प्रेम की जरूरत होती है।


global news ADglobal news ADglobal news AD