महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-30 15:33:51



महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

कुचामनसिटी जिले के डीडवाना शहर के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिनमे दो बच्चियों और एक बच्चा शामिल है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने इस पर खुशी जताई व एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। 

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कंचन पत्नी बबलू सिंह निवासी हरनारायण बास डीडवाना को प्रसव दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला और बच्चे स्वस्थ हैं एहतियातन बच्चों को विशेष देखभाल में रखा गया है।


global news ADglobal news ADglobal news AD