सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-30 04:10:46



सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन माह के दूसरे सोमवार को भारत भर के शिवालय हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान हो रहे हैं। धौलपुर के शिव मंदिरों पर सुबह 4 बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान महादेव के गर्भग्रह में शिवलिंग पर गंगाजल द्वारा सहस्त्रधारा छोड़ी गई। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद, शर्करा और अक्षत द्वारा अभिषेक किया गया।

सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है। सावन के दूसरे सोमवार को भी जिले भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अचलेश्वर महादेव मंदिर, चोपड़ा मंदिर, भूतेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, महाकालेश्वर समेत सैपऊ के एतिहासिक महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। महिला, पुरुष, बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए।

आज हरिद्वार, सोरों एवं कर्णवास से कावड़िये गंगाजल लेकर धौलपुर पहुंचे। जहाँ भगवान महादेव के शिवलिंग को गंगाजल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर सहस्त्र धारा भी छोड़ी गई। शिवालय भगवान भोले शंकर के जयघोष से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए भंडारे भी लगाये गए। जगह-जगह स्टॉल लगाकर भोग प्रसादी वितरित की गई।

 

सोमवार से शुरू सावन का सोमवार को होगा समापन 

लंबे समय बाद इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है। वहीं, सोमवार को ही सावन के महीने का समापन होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए मिलेंगे।


global news ADglobal news ADglobal news AD