पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-25 21:05:11



पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्चों को कुएं में फेंकते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। इसके तुरंत बाद कुछ ग्रामीण कुएं में कुद गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल में लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां एक बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे की पहचान सदिसोपुर निवासी अरुण ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार और घायल की पहचान पांच वर्षीय सम्मी कुमार के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अरुण ठाकुर ने दो शादी की हुई है। पहली पत्नी रजनी देवी से दो पुत्र अर्णव एवं सम्मी है। जबकि दूसरी पत्नी शारदा कुमारी से एक पुत्री शिवानी कुमारी है। पहली पत्नी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कन्हौली बाजार पर किराए का मकान लेकर बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दिला रही थी।

बताया गया कि बीते मंगलवार की देर शाम दूसरी पत्नी दोनों बच्चों को बहला फुसला कर आम खिलाने के बहाने बगीचे में ले गई थी। दोनों बच्चों को पहले पीटा फिर कुएं में फेंक दिया। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित पति-पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पटना में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत; पति-पत्नी हिरासत में

global news ADglobal news ADglobal news AD