दिल्ली के शिव भक्त हरिद्वार लाए अनोखी कांवड़, 50-50 के नोटों की 55,000 की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-24 08:38:13



दिल्ली के शिव भक्त हरिद्वार लाए अनोखी कांवड़, 50-50 के नोटों की 55,000 की कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

 

धर्मनगरी हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार से विधिवत कांवड़ मेला शुरू हो गया है। हालांकि कई दिन पहले से ही यहां पर कांवड़ मेले की रौनक दिखाई देने लगी थी। कांवड़ मेले के दौरान यहां पर विभिन्न तरह की कांवड़ देखने को मिल रही हैं। दिल्ली से आई ऐसी ही एक कांवड़ चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

दिल्ली के उस्मानपुर गांव से शिव भक्त एक अनोखी कांवड़ लेकर आए। ये कांवड़िए जल लेकर हरिद्वार से रवाना हुए हैं। यह कांवड़ 50 के नोटों से तैयार की गई है। इसमें 55,000 रुपए के 50 के नोट लगाए गए हैं। नोट खराब न हों, इसको लेकर पूरी कांवड़ को पन्नी से कवर किया गया है। पन्नी से ढकने से बरसात में ये कांवड़ खराब नहीं होगी।

इस कांवड़ को लेकर उस्मानपुर के 6 शिव भक्तों का एक दल हरिद्वार पहुंचा है। दल का नेतृत्व मोनू कांवरिया कर रहे हैं। मोनू ने ही अकेले यह पूरी कांवड़ तैयार की है। नोटों की कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का कहना है कि पिछली बार वह 20 के नोटों की कांवड़ लेकर आए थे। इस बार 50 के नोटों की कांवड़ लेकर आए हैं। अगर भोले ने चाहा तो अगली बार हो सकता है 100 के नोट की कांवड़ लेकर आएंगे। इसमें 50 के नोटों के 55 हजार रुपये कैश लगे हैं। इसमें कांवड़ का खर्चा शामिल नहीं है। इस कांवड़ को लेकर ये लोग एक अगस्त को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहीं ब्रह्मपुरी के मोनिया मंदिर में इस कांवड़ का जल चढ़ाया जाएगा।


global news ADglobal news ADglobal news AD