लंदन में होगा घूमर का ऐतिहासिक आयोजन, 20 जुलाई को सजेगी राजस्थानी सांस्कृतिक महफिल


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-20 17:19:42



लंदन में होगा घूमर का ऐतिहासिक आयोजन, 20 जुलाई को सजेगी राजस्थानी सांस्कृतिक महफिल

राजस्थान का परंपरागत लोक नृत्य कल 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। 20 जुलाई को लंदन एक ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन लंदन में घूमर का ऐतिहासिक आयोजन होगा और रेड कार्पेट पर राजस्थानी सांस्कृतिक महफिल सजेगी। मशहूर मरु कोकिला सीमा मिश्रा अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यूके की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह घूमर इवेंट अब तक का सबसे बड़ा राजस्थानी लाइव कॉन्सर्ट होगा। मीडिया प्रभारी रचना ढाका ने बताया कि यह आयोजन राजस्थानी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाएगा।

बता दें कि, घूमर राजस्थान का एक परंपरागत लोकनृत्य है। इसका विकास भील जनजाति ने मां सरस्वती की आराधना करने के लिए किया था। बाद में बाकी राजस्थानी बिरादरियों ने इसे अपना लिया। यह नाच मुख्यतः महिलाएं घूंघट लगाकर और एक घुमेरदार पोशाक जिसे घाघरा कहते हैं, पहन कर करती हैं। इस नृत्य में महिलाएं एक बड़ा घेरा बनाते हुए अन्दर और बाहर जाते हुए नृत्य करती हैं। घूमर नाम हिन्दी शब्द घूमना से लिया गया है जो कि नृत्य के दौरान घूमने को सूचित करता है।

घूमर प्रायः विशेष अवसरों जैसे कि विवाह समारोह, त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों पर किया जाता है, और अक्सर कुछ घंटो तक चलता है। ये नृत्य गणगौर के अवसर पर भी आयोजित होता है। इस नृत्य की वेशभूषा 80/120 कली का लंहगा है। घूमर नृत्य को राजस्थान का रजवाड़ी नृत्य भी कहते है।


global news ADglobal news ADglobal news AD