दंतेवाड़ा में हार्डकोर नक्सली सुक्की पुनेम का हुआ सफाया, पुलिस ने की पुष्टि


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-20 15:45:06



दंतेवाड़ा में हार्डकोर नक्सली सुक्की पुनेम का हुआ सफाया, पुलिस ने की पुष्टि

गुरुवार को दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में पुलिस ने महिला नक्सली को जवानों ने ढेर किया था। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब हो चुकी है। मारी गई महिला नक्सली का नाम सुक्की पुनेम है। पुलिस के मुताबिक सुक्की साल 2004 से ही नक्सली संगठन से जुड़ी रही है। सुक्की को नक्सली संगठन में लाने वाला हार्डकोर नक्सली दिनेश था। सुक्की गंगालूर एरिया कमेटी में काम कर रही थी। सुक्की नक्सलियों के लोकल गुरिल्ला टीम में भी काम कर चुकी थी।

मारी गई महिला नक्सली की हुई पहचान 

18 जुलाई को दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना इलाके के पुरंगेल में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई। इरालगुडेम के जंगलों में करीब घंटों दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। जवानों ने न सिर्फ नक्सलियों के लगाए एंबुश को तोड़ा बल्कि उनके एक साथी को भी मार गिराया। जवान जब नक्सलियों पर भारी पड़ने लगे तो माओवादी मौके से भाग निकले। फायरिंग खत्म होने के बाद जवानों ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से 12 बोर की बंदूक और जिंदा राउंड बरामद हुए। मौके से बीजीएल सेल और डेनोनेटर भी मिला। पुलिस ने संभावना जताई है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। वहीं, एक महिला नक्सली मारी गई थी। जिसकी पहचान अब सुक्की पुनेम के रूप में हुई है। 

 

साल 2004 से वो नक्सली संगठन से जुड़ी रही। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। जवानों को निशाना बनाने के लिए एंबुश लगाया था। जवानों ने एंबुश को फेल करते हुए एक महिला माओवादी को मार गिराया। सुक्की के खिलाफ किरंदुल में दो मामले दर्ज हैं - रामकुमार बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा

बस्तर में चल रहा एंटी नक्सल ऑपरेशन 

गौरतलब है कि नक्सलियों के खात्मे के लिए बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नक्सली या तो सरेंडर कर दें या फिर गोली खाएं।


global news ADglobal news ADglobal news AD