सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी : देवेंद्र बिश्नोई


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-14 08:40:55



सोशल मीडिया पर सतर्कता जरूरी : देवेंद्र बिश्नोई

सेंट मैरी काँन्वेंट सीनियर सेकेंडरी, स्कूल में शनिवार को आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान अजमेर शहर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने छात्राओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी। बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक चिंताजनक समस्या बन चुका है। युवा पीढ़ी को अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रखना चाहिए। 

भास्कर की चलाई हुई ज़िद करो दुनिया बदलो की मुहिम की प्रशंसा करते हुए देवेंद्र बिश्नोई ने छात्राओं को अपना एक लक्ष्य तय कर उसी पर परिश्रम करते हुए सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर सतर्क रहते हुए मोबाइल से उचित दूरी बनाते हुए अपने भविष्य को सँवारने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान बिश्नोई ने माता-पिता से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की असीमित तथा अनावश्यक मांगों को न माने। उन्होंने छात्राओं को समय नियोजन के महत्व के विषय में बताया तथा एक नियमित समय-सारणी बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बिश्नोई ने छात्राओं को असफलता से ना डरते हुए सफलता के लिए निरंतर व अथक प्रयास करने की प्रेरणा दी।

सर्व मैत्री संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने देवेंद्र बिश्नोई का शॉल तथा माला पहनाकर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अनुषा ने उनका आभार व्यक्त किया।


global news ADglobal news ADglobal news AD