अजमेर पुलिस की कार्यवाही - नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-06 10:57:48



अजमेर पुलिस की कार्यवाही - नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ में रूपनगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दिनांक 30.06.2024 को पुलिस थाना रूपनगढ पर 14 वर्षीया पिड़िता के पिता की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 120 /2024 धारा 376 DA, 506 IPC & 3/4, 5g 06 Pocso Act में दर्ज किया गया था। प्रकरण महिला अत्याचार व नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक अजमेर के दिशा निर्देशन व दीपक शर्मा अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अजमेर के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी सत्यनारायण यादव, वृताधिकारी वृत्त किशनगढ ग्रामीण द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रूपनगढ पर भंवरसिंह राव थानाधिकारी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम का गठन कर दुष्कर्म के मुल्जिम भागचन्द पुत्र गंगाराम व राकेश पुत्र कानाराम जाट की तलाश कर प्रकरण में बाद अनुसंधान आज दिनांक 04.07.2024 को मुल्जिमान को गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिमान से प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुल्जिमान -

(1) भागचन्द पुत्र स्व. गंगाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी जाजड़ों की ढाणी रूपनगढ पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

(2) राकेश जाट पुत्र कानाराम जाति जाट उम्र 24 साल निवासी त्यौद पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम -

1.   सत्यनारायण यादव आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत्त किशनगढ ग्रामीण जिला अजमेर।

2.   भंवरसिंह राव उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

3.   रामाकिशन एएसआई पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

4.   नवरत्न हैड कानि 05 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

5.   घासीराम कानि 2835 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

6.   रतनलाल कानि 483 वृत्त कार्यालय किशनगढ ग्रामीण जिला अजमेर।

7.   अशोक कुमार कानि 3237 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

8.   विकास कुमार कानि 670 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

9.   केसाराम कानि 2336 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

10. प्रदीप कुमार कानि 2736 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।

11. राकेश मीणा कानि 2988 पुलिस थाना रूपनगढ जिला अजमेर।


global news ADglobal news ADglobal news AD