हाई सिक्योरिटी जेल में बंद टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे की तबीयत बिगड़ी, आरोपी को अस्पताल लेकर आई पुलिस


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा   2024-07-06 08:03:09



हाई सिक्योरिटी जेल में बंद टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे की तबीयत बिगड़ी, आरोपी को अस्पताल लेकर आई पुलिस

राजस्थान के उदयपुर के बहुचर्चित टेलर कन्हैयालाल की गला कटकर हत्या करने के आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ गई। उसे आंखों और पेट की बीमारी से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया है। इससे पहले हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान हथियारबंद जवानों के साथ ही अजमेर सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। 

दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अंसारी सहित अन्य आरोपी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। शुक्रवार को रियाज की आंखों और पेट में तकलीफ होने पर हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा में संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में  लाया गया। अस्पताल में रियाज की आंखों की जांच करवाने के बाद पेट से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स ने बीमारी से संबंधित दवा उसे दी।  जिसके बाद वापस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया।


global news ADglobal news ADglobal news AD