कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया इसकी बरसी को काला दिवस के रूप में मना रहे- कांशीराम गोदारा


के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा  2024-06-25 17:22:30



आपातकाल की बरसी को भाजपा ने काला दिवस के रूप में मनाया 

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया इसकी बरसी को काला दिवस के रूप में मना रहे- कांशीराम गोदारा 

बीकानेर- दिनांक 25 जुन 2024 भारतीय जनता पार्टी  बीकानेर शहर व देहात जिले द्वारा आज भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर मे भारत मे कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा आपातकाल लगाया था जिसकी आज 49 वी बरसी पर भाजपा काला दिवस के रूप में मना रही जिसकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि 1975 में तत्कालीन इंदिरागांधी सरकार ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए लोकतंत्र की हत्या की थी। 25 जून को प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी इस दिन को काले दिवस के रूप में मानती आ रही।

आज भाजपा संभाग कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता- भाजपा प्रदेश पुर्व प्रदेश मंत्री श्री काशीराम जी गोदारा रहे। संगोष्ठी को  बीकानेर पक्षिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास, बीकानेर महापौर श्रीमती सुशीला कवर राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखब दास जी बोड़ा,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश जी आचार्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज अली भाटी ,नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, शहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गोकुल जी जोशी ने संबोधित किया। आपात काल के दिनों में संघर्ष करने वाले श्री रिखब दास जी बोड़ा, मुमताज अली भाटी का सम्मान किया गया । 

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कांशीराम गोदारा ने सम्बोधित करते हुए कहा कांग्रेस आज कह रही कि भारत में लोकतंत्र की हत्या हो रही असल में लोकतंत्र की हत्या तो कांग्रेस ने 1975 में देश में इमरजेंसी लगाकर की थी यह इमरजेंसी कांग्रेस ने केवल अपने स्वार्थ की पुर्ति के लिए की थी कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया उसकी बरसी को हम काला दिवस के रूप में मना रहे और उस समय मीसा कानुन के तहत जेलों में डाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर रहें और राजस्थान सरकार उन स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन दे रही है यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में है 

विधायक जेठानन्द व्यास ने बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण सुनाये कहा यह घटनाएं हमने प्रत्यक्ष देखी है महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित ने स्वतंत्रता सेनानियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपने जो कष्ट सहे उसी के फलीभूत आज केन्द्र व राज्य व बीकानेर शहर में भाजपा की सरकार है पुर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज भाजपा जो खड़ी यह उन महान लोगों की तपस्या जिसके परिणामस्वरूप भाजपा का जनाधार है आज भारत मे सर्वोच्च पद राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और महापौर सांसद  विधायक भाजपा के कार्यकर्ता है

इस अवसर पर बीकानेर नगर निगम उपमहापोर राजेंद्र पवार, शहर जिला महामंत्री श्याम चौधरी, देहात महामंत्री श्याम जी पंचारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ,भाजपा संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य ,जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ,भाजपा जस्सूसर गेट मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य मंडल महामंत्री अनिल हर्ष देहात भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ जिला मंत्री कौशल शर्मा भाजपा शहर जिला मंत्री महेश व्यास महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ शहर भाजपा जिला मंत्री भारतीय अरोड़ा  समेत सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।


global news ADglobal news ADglobal news AD