लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार


के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा  2024-06-21 18:47:42



लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार 

गाज़ियाबाद के कौशाम्बी पुलिस थाना टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाऐ जा रहे अभियान के अंतर्गत रूटीन चेकिंग में टीम बनाकर सै0- 2/5 की पुलिया वैशाली पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की संघन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति इन्दिरापुरम की तरफ से मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह रुका नहीं बल्कि एलीवेटेड के नीचे यूपीगेट की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। कुछ दूर आगे चलकर उस संदिग्ध व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में बदमाश के बायें पैर में गोली लगी। जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त शिवम ने बताया कि मैने जनपद बुलन्दशहर में चोरी व लूट की कई घटनाओं को अन्जाम दिया है तथा कुछ दिन पहले ही मैने एक लूट की घटना बैंगलोर सिटी कर्नाटक में व उसके बाद एक दुकान में चोरी की घटना वैशाली गाजियाबाद में भी की है । 

गिरफ्तार अभियुक्त‌ का नाम व पता

शिवम पुत्र अशोक वर्मा उर्फ अशोक शरन वर्मा निवासी- वरन अपार्टमेन्ट गंगानगर थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर उम्र करीब 28 वर्ष। 

बरामदगी का विवरण

01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस व 01 खोका कारतूस, 01 पीली धातु की अंगूठी, 01 मोबाइल की-पैड, 4,650 रु0 नकद व एक मोटर साइकिल होण्डा साइन बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 223/21 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर। 

2. मु0अ0सं0 328/21 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर। 

3. मु0अ0सं0 348/21 धारा 4/25 A.Act थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर। 

4. मु0अ0सं0 01/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर। 

5. मु0अ0सं0 218/23 धारा 379,411,420 भा0द0वि0 थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर। 

6. मु0अ0सं0 438/23 धारा 392,411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर। 

7. मु0अ0सं0 546/23 धारा 3/25 A.Act थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर। 

8. मु0अ0सं0 583/23 धारा 392,411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर। 

9. मु0अ0सं0 20/24 धारा 3/25 A.Act थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर। 

10. मु0अ0सं0 324/24 धारा 392 भा0द0वि0 थाना महादेवपुरा, बंगलौर सिटी, कर्नाटक 11. मु0अ0सं0 231/24 धारा 381,411,120 बी0 भा0द0वि0 थाना कौशांबी कमिश्नरेट गाजियाबाद।

12. मु0अ0सं0 253/24 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कौशांबी कमिश्नरेट गाजियाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।


global news ADglobal news ADglobal news AD