पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 15 की मौत 50 घायल


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-18 06:08:29



पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 15 की मौत 50 घायल 

पश्चिम बंगाल में आज सुबह रेल हादसा हो गया। यहां  खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

घटना दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा की बताई जा रही है जहाँ एक मालगाड़ी ने पहले से खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। बचाव अभियान जारी है।

घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 15 लोगों की मृत्यु हुई है। करीब 50 लोग घायल हुए हैं। 

रेलवे ने जलपाईगुड़ी रेल हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख जबकि कम घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।


global news ADglobal news ADglobal news AD