शिक्षिका नीता सामनानी ने राजस्थान सरकार के महत्तवपूर्ण प्रोजेक्ट (स्पर्श )के तहत बच्चों को प्रायोगिक रूप से डेमों दिखा कर ( गुड टच व बैड टच) के बारें में जानकारी दी।


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-16 15:58:05



सिंधी समाज बीकानेर   15 जून 2024 शनिवार

सिंधी संस्कार शिविर के चौथे दिन बच्चों ने सीखे सिन्धी खेल

भारतीय सिंधु सभा व अमरलाल मंदिर ट्रस्ट रथखाना के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे निःशुल्क सिंधी बाल संस्कार शिविर के चौथे दिवस की थीम सिंधी खेलों पर आधारित थी। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता निज मंदिर के सेवादारी दीपक आहूजा ने की। मुख्य अतिथि दिलीप मनसुखानी व विशिष्ट अतिथि दौलत हरवानी, प्रेम मामनानी, पीताम्बर सोनी व लोकेश मनसुखानी थे।

ईष्ट देव झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्जवलन वर्षा, नीतू, खुशबु, ओम गंगवानी व हरीश चंदानी ने किया। माल्यार्पण नन्हें मुन्हे बालक-बालिकाओं द्वारा किया गया। शिक्षक पवन कुमार खत्री ने आज शिविर में बच्चों को सिंधी खेलों की जानकारी दी व अनिल डेम्बला ने सिंधी व्यंजनों व सब्जियों की जानकारी दी।

शिक्षिका नीता सामनानी ने राजस्थान सरकार के महत्तवपूर्ण प्रोजेक्ट (स्पर्श )के तहत बच्चों को प्रायोगिक रूप से डेमों दिखा कर ( गुड टच व बैड टच) के बारें में जानकारी दी।

महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने शिविर के बच्चों को जीवन में खेलों के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि खेलों से तन व मन प्रसन्न रहता है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम व अन्तः चित्त को स्थिर व शान्त रखने के लिये योग व ध्यान करना चाहिए। उन्होने आगामी अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को योग शिविरों में सम्मिलित होने का आहवान किया।


global news ADglobal news ADglobal news AD