भारत के सबसे मशहूर खेल पत्रकारों में शुमार हरपाल सिंह बेदी का निधन, 4 दशक लंबा रहा करियर


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-16 09:03:50



भारत के सबसे मशहूर खेल पत्रकारों में शुमार हरपाल सिंह बेदी का निधन, 4 दशक लंबा रहा करियर

खेल जगत और खेल प्रेमियों के लिए बुरी ख़बर। खेल की दुनिया के मशहूर पत्रकार हरपाल सिंह बेदी नहीं रहे। भारतीय खेल जगत के उतार-चढ़ाव को करीब से कवर करने वाले हरपाल सिंह बेदी का निधन हो गया है। हरपाल सिंह बेदी का करियर खेल पत्रकार के तौर पर तकरीबन 4 दशक लंबा रहा। पिछले लंबे वक्त से हरपाल सिंह बेदी बीमारी से जूझ रहे थे। आखिरकार, शनिवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हरपाल सिंह बेदी का निधन खेल जगत के लिए बड़ा सदमा माना जा रहा है। वह भारत के गिने-चुने मशहूर खेल पत्रकारों में शामिल रहे हैं। 

हरपाल सिंह बेदी ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। हरपाल सिंह बेदी के परिवार में उनकी पत्नी रेवंथी और बेटी पल्लवी है।  

यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के स्पोर्ट्स एडिटर रहे

बता दें कि हरपाल सिंह बेदी यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (United News of India) के स्पोर्ट्स एडिटर रहे। इसके अलावा वह अपने 4 दशक लंबे करियर में द स्टेटसमैन अखबार में कलस्ल्टिंग एडिटर रहे। हरपाल सिंह बेदी अब हमारे बीच नहीं रहे इस खबर से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ खेल जगत में भी शोक की लहर छा गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

लोग एक्स पर दे रहे श्रृद्धांजली 

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विनर विजेंदर सिंह ने दिवंगत हरपाल सिंह बेदी को याद किया है। विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि खेल पत्रकारों में सबसे हंसमुख हरपाल सिंह बेदी जी अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले।

भारत के विदेश मंत्री ने उनकी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि जेएनयू के प्रथम पीढ़ी के छात्रों के लिए यह विशेष रूप से दुखद दिन है। हमारे समय के महान व्यक्ति हरपाल सिंह बेदी का आज सुबह निधन हो गया। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति।

भारत के रास्ट्रीय खेल हॉकी के ऑफिसियल पेज पर बेदी को श्रृद्धांजली देते हुए लिखा है कि हॉकी जगत अनुभवी खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हॉकी इंडिया में हम इस खबर से बेहद दुखी हैं। खेल के प्रति उनका जुनून और सूझबूझ भरी रिपोर्टिंग उनके लिए एक अपूरणीय कमी छोड़ जाएगी। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ।

 


global news ADglobal news ADglobal news AD