सिन्धी समाज बीकानेर 14 जून संस्कार शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने उकेरे चित्र भरें रंग।


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-14 18:31:25



सिन्धी समाज बीकानेर

14 जून 

 

संस्कार शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने उकेरे चित्र भरें रंग।

भारतीय सिन्धु सभा व अमरलाल मंदिर ट्रस्ट रथखाना के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क सात दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर के तीसरे दिन आज बच्चों ने अपनी पसंद के चित्र बनाकर रंग भरे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के सेवादारी दौलत हरवानी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंधु सभा रथखाना के अध्यक्ष प्रेम मामनानी व विशिष्ट अतिथि पीताम्बर सोनी, लोकेश मनसुखानी व वर्षा हरवानी थे। झूलेलाल जी का माल्यापर्ण नन्हें मुन्हे बालक-बालिकाओं द्वारा किया गया। इष्ट देव झुलेलाल जी के सम्मुख दीप प्रज्जवलन रूक्मणी व नीतू मनसुखानी ने किया। अनिल डेम्बला बच्चों को सिंन्धी भाषा एवं संस्कृति का ज्ञान करवाते हुए सिन्धी कविता, लाडों, विवाह गीत एवं गानों का सस्वर उच्चारण करवाया। शिक्षिका नीता सामनानी ने मेहंदी, शादी के पुराने कार्ड से शगुन लिफाफा बनाना बताया।

महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि शिविर का सात दिन शिविर में बच्चों को सिंधी भाषा एवं संस्कृति के ज्ञान के साथ-साथ जीवन में पप्रतिदिन काम में आने वाली पुरानी वस्तुओ का नवीन उपयोग कर हैंडीक्राफ्ट आयटम बनाना सीखाया जायेगा।

किशन सदारंगानी

(अध्यक्ष भारतीय सिन्धु सभा महानगर) 

पवन खत्री (सिंधु सभा महानगर प्रचार मंत्री) 


global news ADglobal news ADglobal news AD