भीख या बधाई मांगने वालों से सावधान! लूट का निकाला नया तरीका


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-14 14:05:45



भीख या बधाई मांगने वालों से सावधान! लूट का निकाला नया तरीका 

अगर आप घर में अकेली हैं और उसी समय कोई अनजान महिला जबरदस्ती घुसने का प्रयास करे तो सावधान हो जाएं। उसके झांसे में आकर कोई कार्य न करें। वरना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पातुसरी जैसी घटना आपके साथ भी हो सकती है। सदर थाना क्षेत्र के पातुसरी गांव के निकट चानवास की ढाणी के निकट खाना व कपड़े मांगने के बहाने आई दो अज्ञात महिलाएं एक महिला को बेहोश कर नकदी व कपड़े चुरा ले गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में डर पैदा हो रहा है। महिला के पड़ोसी रोहिताश व परिवार की युवती वंदना ने बताया कि घटना मंगलवार की है। दोपहर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। तभी दो अनजान महलाएं आई। वंदना ने बताया कि उसकी मौसी अंजू से दोनों महिलाओं ने खाने के लिए रोटी व कपड़े मांगे। मौसी ने रोटी दे दी। इसके बाद अकेली देखकर दोनों महिलाएं घर में घुस गई। महिला पर लाल रंग का पदार्थ डाल दिया। इसके बाद अंजू बेहोश हो गई। वंदना ने बताया कि बेहोश होने के बाद आरोपी दोनों महिलाएं घर से कपड़े व नकदी ले गई। मौसी ने गले में लॉकेट पहन रखा था, वह भी दोनों महिलाएं ले गई। बेहोश हुई महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नया बनाया मकान

अंजू के पति कैलाश ने खेत में नया मकान बनाया है। मकान बनाने की खुशी में दोनों महिलाएं बधाई लेने के बहाने आई थी। अंजू ने एक बार तो दोनों को सौ-सौ रुपये दे दिए। लेकिन दोनों महिलाएं बेस व साडियां मांगने पर अड़ गई। इस पर अंजू बेस लेने के लिए मकान में अंदर चली गई। घटना के समय अंजू अकेली थी। पति बैंक में नौकरी के लिए चनाना गए हुए थे। मौका देख कर दोनों महिलाओं ने लाल रंग का पदार्थ अंजू पर डाल दिया। अंजू ने बताया कि उसके बाद उसे नहीं पता क्या-क्या हुआ। वह बेहोश हो गई। इधर, सदर थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि उनके पास बुधवार देर शाम को ही सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बयान लिए हैं, मामले की जांच करवाई जा रही है।


global news ADglobal news ADglobal news AD