मुख्य चुनाव आयुक्त का तंज - ईवीएम फिर गाली खाएगी, अभी उसे आराम करने दें (देखें विडियो)


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-09 20:19:58



मुख्य चुनाव आयुक्त का तंज - ईवीएम फिर गाली खाएगी, अभी उसे आराम करने दें (देखें विडियो)

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाने वालों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को अगले चुनाव तक आराम करने दिया जाए, क्योंकि अगले चुनाव में इन्हें फिर से गालियाँ मिलेंगी।

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि पिछले 20-22 के चुनावों से ऐसी ही परंपरा चली आ रही है, जहां ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे और उसकी विश्वसनीयता पर हमेशा सवाल उठाए गए, लेकिन ईवीएम ने हमेशा अपना काम विश्वसनीयता से किया है।  

EVM को करने दें आराम

राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम के नतीजे सबके सामने हैं। अब उसको क्यों पीटना है? इसे कुछ दिन आराम करने दीजिए। ईवीएम को अगले चुनाव तक आराम करने दीजिए। फिर यह बाहर आएगी, फिर इसकी बैटरी बदली जाएगी, फिर इसके पेपर बदले जाएंगे। फिर वो गाली खाएगी, फिर वो अपना रिजल्ट अच्छे से दिखाएगी। पिछले 20-22 चुनावों से यही हो रहा है।   

ईवीएम की आलोचना की जाती है

चुनाव आयोग के प्रमुख ने यह भी कहा कि शायद ईवीएम का जन्म ऐसे समय में हुआ था कि उसे हमेशा गाली खानी है। लेकिन यह बहुत विश्वसनीय है। यह हर तरह से न्यूट्रल है और अपना काम करती रहती है। उल्लेखनीय है कि ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग से उलझता रहा है।

 

विडियो लिंक - https://x.com/ANI/status/1798692119554695352


global news ADglobal news ADglobal news AD