NEET रिजल्ट में गड़बड़झाला - सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, NTA ने दी सफाई (देखें विडियो)


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-08 10:05:00



NEET रिजल्ट में गड़बड़झाला - सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, NTA ने दी सफाई (देखें विडियो)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET UG 2024) का परिणाम जारी कर दिया, लेकिन इस परिणाम में भी गड़बड़झाला करने का आरोप लगा है। 

परीक्षा में 69वीं रैंक लाने वाले कैंडिडेट के स्कोर कार्ड में 718 अंक दिखाए गए हैं, जबकि यह अंक परिणाम के अनुसार नहीं आ सकते हैं। दरअसल, परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें 180 प्रश्न करने थे। प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक और गलत जवाब पर एक अंक काटा जाना था। ऐसे में 66 कैंडिडेट ने पूरे 180 प्रश्न सही किए हैं। कैंडिडेट ने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए हैं तो उसके 180x4 = 720 अंक आए हैं, अगर उसने एक प्रश्न का जवाब नहीं दिया तो 179x4 = 716 अंक उसके होने चाहिए। इसी तरह यदि सभी प्रश्नों का जवाब दिया लेकिन एक का जवाब गलत निकला तब 179x4 = 716-1= 715 अंक आने चाहिए थे। इसीलिए 718 अंक किस हिसाब से आए, यह अन्य कैंडिडेट्स के समझ में नहीं आ रहा है। इसको लेकर कैंडिडेट ने अब सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया। 

बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है। इसके तहत एनटीए ने बताया है कि 5 मई को हुई परीक्षा के आयोजन के दौरान टाइम लॉस चिंता जताते हुए कैंडिडेट ने कोर्ट केस किया था। इसमें कैंडिडेट के समय के नुकसान का पता लगाया गया था। कोर्ट के फैसले के बाद 13 जून, 2018 को तैयार किए गए नॉर्मलाइजेशन फार्मूले को कुछ कैंडिडेट के लिए लागू किया गया है। ऐसे में परसेंटाइल का नॉर्मलाइजेशन करते हुए इन कैंडिडेट को मुआवजे के रूप में अनुग्रह अंक दिए गए हैं। इनके चलते उनके 718 और 719 हो गए हैं।

हालाँकि, इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से मांग की जा रही है कि वह आदेश की कॉपी उपलब्ध कराए जिसके तहत ग्रेस मार्क्स दिए गए। साथ ही ग्रेस मार्क्स किस प्रोसेस से, किस-किस को और कितने दिए गए? इस सभी बातों पर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है। 

यह भी है आपत्ति 

सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान के तहत कैंडिडेट्स यह भी दावा कर रहे हैं कि एक ही केंद्र पर परीक्षा दे रहे कैंडिडेट टॉपर बने हैं। इन कैंडिडेट्स के रोल नंबर बिल्कुल नजदीक हैं। ऐसा तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में हुआ है। स्टूडेंट सोशल मीडिया पर भी इसे शेयर कर रहे हैं, जिसमें 8 स्टूडेंट तो बिल्कुल नजदीक के रोल नंबर वाले हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया है। इन सभी कैंडिडेट्स का रोल नंबर एक ही सीरीज के आसपास है। क्रमांक 62 से 67 तक कैंडिडेट के परफेक्ट स्कोर बना है। उस बात को लेकर भी कैंडिडेट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं।

विडियो लिंक - https://x.com/NVSirOfficial/status/1798283104425259026


global news ADglobal news ADglobal news AD