ट्रैकर्स की आपबीती- भारी बर्फबारी, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा, 9 की गई जान, 13 सुरक्षित


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-06 17:27:57



ट्रैकर्स की आपबीती- भारी बर्फबारी, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा, 9 की गई जान, 13 सुरक्षित 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थिति सहस्त्रताल ट्रैक पर मौसम खराब होने के बाद फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू कर लिया गया है, जिसमें से 8 को देहरादून के जिला हॉस्पिटल कोरोनेशन में भर्ती कराया गया है। वहीं दो ट्रेकर्स नजदीक के बेस हॉस्पिटल में सुरक्षित है। साथ ही 9 ट्रेकर्स की मौत हो चुकी है, जिनमें से पांच के शव अभी तक बरामद किए जा सके हैं। 

जिन 8 ट्रेकर्स को देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। ट्रैकिंग दल की सदस्य रही स्मृति डोलस ने बताया कि सहस्त्रताल ट्रैक से वापस लौटते समय ये घटना घटी। रास्ते में बर्फबारी के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। जिसके बाद सभी रास्ता भटक गए।

वहीं, कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि सहस्त्रताल ट्रैक से रेस्क्यू किए गए 8 ट्रेकर्स को यहां भर्ती किया गया है। सभी ट्रेकर्स कर्नाटक के बेंगलुरु के रहने वाले हैं। हॉस्पिटल के सर्जन और फिजिशियन की निगरानी में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। किसी को भी मानसिक और शारीरिक तौर पर कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सभी को केयर सुपरविजन के तौर पर एडमिट किया गया है। जैसे ही सभी ट्रैकर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

रेस्क्यू किये गये 11 ट्रेकर्स-

♦ जय प्रकाश वीएस उम्र- 61 वर्ष, निवासी गिरी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ भरत वी0, उम्र- 53 वर्ष, निवासी हम्पी नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ अनिल भटा, उम्र- 52, निवासी जोप नगर बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ मधुकिरन रेडी, उम्र- 52, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦शीना लक्ष्मी, उम्र- 48, निवासी के.आर0पुरम बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ शौम्या के0, उम्र- 31 वर्ष, निवासी बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ शिवा ज्योति, उम्र- 45, निवासी एच0एस0आर0 बैंगलोर (वर्तमान में देहरादून में)

♦ विनायक एम0के0, उम्र- 47, निवासी प्रीस्टीज सिटी, बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)

♦ श्रीरामल्लु सुधाकर, उम्र- 64, निवासी एसआरके नगर बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)

♦ विवेक श्रीधर, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर (वर्तमान में भटवाड़ी में सुरक्षित)

♦ स्मूर्ति प्रकाश डोलास, उम्र- 45, निवासी पूणे, महाराष्ट्र (वर्तमान में देहरादून में)

वर्तमान में 2 ट्रैकर्स बेस कैम्प कुश कल्याण गांव में हैं. ये दोनों पैदल सिल्ला गांव की ओर आ रहे हैं-

♦ नवीन ए, 40 वर्ष, निवासी- बैंगलोर

♦ ऋतिका, 37 वर्ष, निवासी- बैंगलोर

पांच मृतक जिनके शव बरामद कर नाटनी, तहसील- भटवाड़ी, उत्तरकाशी लाए गए हैं-

♦ आशा सुधाकर उम्र-71 वर्ष, निवासी बैंगलोर

♦ सिन्धु, उम्र-45 वर्ष, निवासी बैंगलोर

♦ सुजाता उम्र-51 वर्ष, निवासी बैंगलोर

♦ विनायक, उम्र-54 वर्ष, निवासी बैंगलोर, साउथ कर्नाटका

♦ चित्रा परिणीथ, उम्र-48 वर्ष, निवासी बैंगलोर

शेष ट्रेकर्स के रेस्क्यू के लिए 6 जून सुबह मौसम खुलने के बाद रेस्क्यू अभियान फिर से चलाया जाएगा।

दरअसल, उत्तरकाशी जिले में स्थित सहस्त्रताल ट्रैक के लिए 22 सदस्यों का दल 29 मई को हिमालयन व्यू ट्रैकिंग ऐजेंसी मनेरी से रवाना हुआ था। इस दल को सात जून का वापस आना था। लेकिन चार जून को अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के बाद अचानक मौसम खराब हो गया और यह दल रास्ता भटक गया। चार जून को हिमालयन व्यू ट्रेकिंग एजेंसी ने ट्रेकिंग दल की खोजबीन की। जिसमें बाद उन्होंने चार लोगों के मरने की सूचना दी। वहीं, पांच जून को पांच और ट्रेकर्स की मौत की खबर सामने आई। यानी कुल 9 ट्रेकर्स की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।


global news ADglobal news ADglobal news AD