डिजिटल सखियाँ बनी पर्यावरण संरक्षक, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ का दिया नारा


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-04 17:20:18



डिजिटल सखियाँ बनी पर्यावरण संरक्षक, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ का दिया नारा 

ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रकोप और वैज्ञानिकों द्वारा पर्यावरण के प्रति जताई जा रही चिंताओं को लेकर अब गोरखपुर की डिजिटल सखियों ने पर्यावरण संरक्षक बनकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में एक महत्वपूर्ण शुरुआत करते हुए वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ के सन्देश को लेकर ये डिजिटल सखियाँ गाँव, गली, घर चौपाल में लोगो को जागरूक कर रही हैं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाने को लेकर एक पखवाड़े तक विशेष अभियान चला रही हैं।

खंड विकास अधिकारी, पिपराइच, आनन्द कुमार एवम  प्रखंड के एडिओ असरफ अंसारी ने  निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल सखियों को, जो एलएंडटी फाइनेंस और बायफ लाइवलीहुड द्वारा संचालित डिजिटल सखी परियोजना में फील्ड गाइड के रूप में कार्य कर रही हैं, इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस से पूर्व डिजिटल सखियों ने मतदान जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

 

ज्वाइंट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सुश्री गीता कौर ने बताया की वें अपनी सहयोगी डिजिटल सखियों के साथ इस बार पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आई हैं। वह लोगों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं। 

बता दें की यह अभियान डिजिटल सखियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों का एक और उदाहरण है। वे न केवल डिजिटल साक्षरता में महिलाओं को सशक्त बना रही हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

यह अभियान हमें प्रेरित करता है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास करें। पेड़ लगाकर, हम न केवल धरती को हरा-भरा बना सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं। 

इस दौरान ग्राम आराजी बनकट से डिजीटल सखी कंचन, ग्राम खझवा से डिजीटल सखी खुशबू चौरसिया, उनौला दोयम से डिजीटल सखी रंजना यादव, पिपरा मिगलान से डिजीटल सखी प्राची पाण्डेय, सोनवे गुनाराह से सुधा देवी, नईयापार से मीना देवी, चिलबिलवा से अनीता यादव, सारंडा से अंजनी विश्वकर्मा, रूद्रपुर से अनामिका गुप्ता, आराजी मतौनी से मनीषा देवी, कोनी से मेनिका पासवान, गोपालपुर से हेमा गिरी, उसका से मेनका सिंह, महुआ खुर्द से आशा, गौरा से सुनीता देवी, लुहसी से शीला देवी, नथुवा से रंजन सिंह, इस्लामपुर से गायत्री सिंह, हेमधापुर से पूजा मिश्रा,और करमैना/ करमैनी से सीमा गौड़ शामिल हुये।


global news ADglobal news ADglobal news AD