(हाथ उठा कर, वाहे गुरु कहा, तेरा भान्हा मीठा लागे) गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी, व्यास कॉलोनी में हुआ अखंड पाठ, लगाई मीठी छबील और लंगर बरताया लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्वक समपन्न होने पर जताई ख़ुशी भाजपा की प्रचंड जीत के लिए की गई अरदास


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-04 07:24:47



 (हाथ उठा कर, वाहे गुरु कहा, तेरा भान्हा मीठा लागे) गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी, व्यास कॉलोनी में हुआ अखंड पाठ, लगाई मीठी छबील और लंगर बरताया  

लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्वक समपन्न होने पर जताई ख़ुशी  जो बोले सो निहाल से गूंजा jnv गुरु द्वारा

भाजपा की प्रचंड जीत के लिए की गई अरदास 

भाजपा नेता इन्द्रजीत सिंह बराड़ ने पूरे भारत में लोकसभा चुनाव 2024 शांति पूर्ण संपन्न होने और भाजपा की प्रचंड जीत की कामना के लिए गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव जी, व्यास कॉलोनी, बीकानेर में अखंड पाठ का आयोजन करवाया। इस अवसर पर शबद कीर्तन के साथ साथ ठन्डे पानी की मीठी छबील लगाई गई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। 

कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा नेता गुमान सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित साध संगत के साथ गुरु का लंगर लिया।

इस अवसर पर अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुनानक देव जी के बीकानेर आगमन का वृत्तांत सुनाया साथ ही उन्होंने कहा कि जब गुरुनानक देव जी, गुरु गोविन्द सिंह जी का आशीर्वाद है और भाजपा की जीत की कामना में जगह-जगह लंगर/भंडारे हो रहे हैं तो भाजपा को प्रचंड जीत मिलना सुनिश्चित है। 

गुरुद्वारा प्रधान शिंगारा सिंह निजर एवं साध संगत ने अर्जुन राम मेघवाल को सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया।

 


global news ADglobal news ADglobal news AD