विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में डिजीटल सखियों ने चलाया वृक्ष लगाओ अभियान


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-03 20:37:29



विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में डिजीटल सखियों ने चलाया वृक्ष लगाओ अभियान 

गोरखपुर के पिपराइच में डिजिटल सखियों द्वारा वृक्ष लगाओ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक पखवाड़े तक चलाया जाएगा। डिजिटल सखियों द्वारा इस अभियान के तहत देश निर्माण में स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की लोगो से अपील की जा रही है।  

इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल सखियों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। खंड विकास अधिकारी, पिपराइच, आनन्द कुमार के निर्देशन अनुसार मतदान जागरूकता हेतु ब्लॉक के सभी गांव में बुलावा टोली का गठन किया गया। जिससे लोकसभा चुनाव में मतदान की संख्या में वृद्धि की जा सके। इसके लिए एल&टी फाइनेंस और बायफ लाइवलीहुड द्वारा संचालित डिजिटल सखी परियोजना में फील्ड गाइड के रूप में कार्य कर रही डिजिटल सखियों को भी बुलवा टोली में शामिल करने का निर्देश दिया गया।

पिपराइच, नगर पंचायत में महिलाओं के लिए पिक बूथ पर संस्था बायफ लाइवलीहुड्स से गीता कौर (ज्वाइंट प्रोग्राम कोर्डिनेटर) उपस्थित रहीं। इन्होंने बताया कि वृद्धों और महिलाओ की वोट डालने में मदद की गई, पिंक बुथ को गुलाबी गुब्बारे से सजाया गया जहां पानी, छाया आदि की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई।

डिजीटल सखियों ने मतदान जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सकारात्मक ऊर्जा के साथ योगदान दिया और लोगो को अपने वोट का प्रमाण पेड़ लगाकर देने की अपील की। साथ ही देश निर्माण में स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और जल संरक्षण के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। 

इस दौरान ग्राम आराजी बनकट से डिजीटल सखी कंचन, ग्राम खझवा से डिजीटल सखी खुशबू चौरसिया, उनौला दोयम से  डिजीटल सखी रंजना यादव, पिपरा मिगलान से डिजीटल सखी प्राची पाण्डेय, सोनवे गुनाराह से सुधा देवी, नईयापार से मीना देवी, चिलबिलवा से अनीता यादव, सारंडा से अंजनी विश्वकर्मा, रूद्रपुर से अनामिका गुप्ता, आराजी मतौनी से मनीषा देवी, कोनी से मेनिका पासवान,  गोपालपुर से हेमा गिरी, उसका से मेनका सिंह, महुआ खुर्द से आशा, गौरा से सुनीता देवी, लुहसी से शीला देवी, नथुवा से रंजन सिंह, इस्लामपुर से गायत्री सिंह, हेमधापुर से पूजा मिश्रा,और करमैना/ करमैनी से सीमा गौड़ शामिल हुये।


global news ADglobal news ADglobal news AD