नई सुबह की यह सुनहरी किरणे नई रोशनी लाएगी। बस कल का इन्तज़ार।


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-06-03 12:50:39



नई सुबह की यह सुनहरी किरणे नई रोशनी लाएगी। बस कल का इन्तज़ार। 

चुनाव प्रक्रिया का यह आख़िरी अंक हैं आपके हाथों में। अब  तक तो आपने चुनाव परिणाम को जान लिया होगा।सारे ऐग्जिट पोल ने मोदी जी की हैट्रिक बताई हैं अब आप समझ गये कि  नई सरकार बन गई और अब देश चहुमुखी विकास की और अग्रसर होगा। आपके नेता अब आपके हितों पर काम करेंगे। प्रशासन में चुस्ती और सक्रियता आयेगी। कामचोर, निकम्मे , लापरवाह कर्मचारी- अधिकारी को घर बैठाया जाएगा। क़ानून का भय बना रहे  इसके लिए कड़ाई और सख़्ती बरती जाएगी। भृष्टाचारी और दुष्कर्मी को जेल की हवा खानी होगी। कोई कितना भी धनवान, बलवान और ऊँचे पद पर क्यों न हो-क़ानून की नज़रों में सब सामान होंगे। नई सरकार बनने के साथ आपके सपने भी साकार होने के दिन आ गये हैं। हम देश और प्रदेश की तरक़्क़ी के साथ यह उम्मीद कर सकेंगे कि हमारा नगर भी स्वच्छ, सुन्दर और विकास की और अग्रसर होगा। लोगो को अब दफतरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कर्मचारी अपनी ज़िम्मेदारी समझेगा और उसकी सोच में यह परिवर्तन आएगा कि उसे लोगो की सेवा के लिए रखा गया हैं। अपने नगर की टूटी- फूटी सड़के, उस पर बहता गंदा पानी,और बार बार बंद होते रेल फाटक, फिर लगता जाम  इनसे उन्हें शीघ्र ही मुक्ति मिलेगी। सूचना केन्द्र के अपने भवन का निर्माण होगा। बीकानेर में हाईकोर्ट की बैंच खुलेगी। बीकानेर में बच्चों के लिए सुन्दर जू होगा। जहाँ पहले की तरह शेर की दहाड़ गूंजेगी। व्यापारियों के लिए ड्राईपोर्ट भी बनेगा। डाक्टरों को भी मानवता का पाठ पठाया जाएगा। उन्हें वो शपथ याद दिलाई जाएगी जो उन्होंने डाक्टर बनने पर ली थी। आम नागरिकों को भी सिखाया जाएगा कि वो यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करे। वाहन मालिकों को अपने वाहन अपने घर पर ही या बाज़ार में पार्किंग स्थल पर ही रखने होंगे न कि अन्य लोगो के घरों के आगे या सड़क पर नहीं रखने होंगे। बिजली- पानी की आपूर्ति पर अधिकारी विशेष ध्यान देंगे। वैसे तो हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - मुख्य सचिव- सुधांशु गुप्त हमारे विधायक जेठानन्द व्यास काफ़ी सक्रिय हैं और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियो को भी काफ़ी सक्रिय भी कर रखा हैं। ये लोग जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बीड़ा उठाये हुए हैं। देश में एक नई सुबह का शुभारम्भ हो चुका हैं। कल चार जून को इस बात पर मौहर लग जाएगी। अब देश के लिए समान नागरिक सहिता लागू होगी। एक राष्ट्र एक चुनाव भी लागू होगा। अब निश्चित ही सुनहरे दिन आयेंगे। रातो- रात लखपति का सपना देखने वाले- अधिक मुनाफ़े की लालच में मिलावट करने वाले मिलावटखोर- रिश्वतखोर , दुष्कर्मी- भृष्ट लोग थरथरायेगे। विकास के नाम पर पहले रोगों को निमंत्रण देना- फिर उनकी चिकित्सा कर उनको लूटना- अब बंद होगा। ज्ञान पर भरोसा होगा, नक़ल नहीं होगी। अपराधों पर अंकुश लगेगा। पुलिस भी अपनी सोच में परिवर्तन लाएगी। बहुमंज़िला इमारतें लोगो की हवा- रोशनी नहीं रोक पायेगी। उनके क्षेत्र अलग अलग होंगे। बहुत सारी उम्मीदें नई सरकार से जागी हैं और नई सरकार भी अपनी कसौटी पर खरी उतरेगी। इसका देशवाशी को पूरा विश्वास है। पुन : नई सरकार को अग्रिम बधाई।  ——मनोहर चावला

पूर्व pro बीकानेर


global news ADglobal news ADglobal news AD