आचार्य भाजपा के लिए जीये, अंतिम यात्रा पर भी निकले भाजपा के झंडे के साथ


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-31 18:38:04



आचार्य भाजपा के लिए जीये, 

अंतिम यात्रा पर भी निकले भाजपा के झंडे के साथ 

बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ऐडवोकेट ओ म आचार्य शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कांग्रेस, कर्मचारी संगठनों  तथा विभिन्न जाति वर्ग के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने कहा जनसंघ के समय से हम ओम जी आचार्य को देखते आ रहे हैं। आचार्य का असामयिक निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। भाजपा के लिए एक बड़ी धरोहर के समान थे। एक होनहार व्यक्ति जो पार्टी के लिए हर समय हर स्थिति में पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने में खड़ा रहकर साथ देता हो उसका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति और दुखदायी है। बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जालिम सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी शंकर आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरजमल स्वामी, नगर निगम उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, बीकानेर शहर जिला महामंत्री मोहन सुराना, शहर भाजपा महामंत्री नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी,पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व शहर अध्यक्ष गोपाल गहलोत, पूर्व शहर अध्यक्ष शशिकांत शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष रामकिशन आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य , पूर्व महामंत्री बनवारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संपत पारीक, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, पार्षद हसन अली टाक, पार्षद शिव कुमार रंगा,भाजपा नेता राजकुमार किराडू,  भाजपा नेता विजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, ऐडवोकेट दाऊ लाल हर्ष,वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार मधु आचार्य (आशावादी), वरिष्ठ पत्रकार हरीष बी शर्मा , पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य, पत्रकार प्रमोद आचार्य, पत्रकार सैय्यद अख्तर अली चूडीगर,  पत्रकार रमेश बिस्सा, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, कर्मचारी नेता रमेश तिवाड़ी ( बाबू), साहित्यकार समाज सेवी राजेंद्र जोशी, राजस्थानी भाषा के विद्वान कमल रंगा, सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा, कांग्रेस युवा नेता महासचिव आनंद जोशी, कांग्रेस नेता बंशीलाल आचार्य, समाज सेवी सीताराम कच्छावा, सोहन लाल चांवरिया, राजेश गहलोत, ऐडवोकेट तेजकरण गहलोत, चंद्र मोहन जोशी,  सुशील शर्मा, ऐडवोकेट अविनाश हर्ष,  आसिफ अली चूडीगर, ताजुद्दीन उस्ता, महेंद्र सोलंकी, सनु सोलंकी, आत्मराम दर्जी, श्री भगवान अग्रवाल, आरके सुथार, टी राज मारू, लीडर आचार्य, पियुश पुरोहित, डॉ सतीश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, नरसिंह सेवग, ऐडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, गोपाल आचार्य, महेश आचार्य, आसुराम चौधरी , महेश चौधरी, संजय कौचर, ब्रह्मदत्त आचार्य, पटवारी भंवर जोशी सहित हजारों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से आचार्य को अंतिम विदाई दी।


global news ADglobal news ADglobal news AD