कांफ्रेंस के नाम पर तीन डाक्टरों ने रुपये एकत्र कर किया गबन, एफआईआर दर्ज


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-31 08:32:34



कांफ्रेंस के नाम पर तीन डाक्टरों ने रुपये एकत्र कर किया गबन, एफआईआर दर्ज

इंदौर में नाक-कान गले से जुड़ी एक कांफ्रेंस के नाम पर तीन डाक्टरों ने रुपये कलेक्ट किए, लेकिन कांफ्रेस में उतना खर्च नहीं किया। एकत्र की गई राशि में हुए गबन की शिकायत दो डाक्टरों ने की थी। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद तीन डाक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

फरियादी प्रकाश तारे और डॉ राहिल निदान भी नाक-कान-गला विशेषज्ञ है। उन्होंने भी कांफ्रेंस में भाग लिया था, लेकिन उन्हें पता चला कि कांफ्रेंस के लिए डाक्टरों से जितनी राशि ली गई, उतनी खर्च नहीं की गई।

फरियादी डाक्टरों ने पहले आयोजनकर्ता डाक्टरों से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद तिलक नगर पुलिस ने डॉ शैलेद्र ओहरी, डॉ विशाल मुंजाल और डॉ संजय अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले एक संस्था ने इंदौर में कांफ्रेंस कराई थी।

आरोपी तीनों डाक्टर उसके पदाधिकारी थे। संस्था के अलावा पदाधिकारियों ने अपने निजी अकाउंटों में भी राशि संस्था के खाते से डलवाई। हिसाब मांगने पर इस गबन का पता संस्था के सदस्यों को चला। कांफ्रेंस के लिए छह करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र हुई थी। तीनों डाक्टरों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन का आरोप है।


global news ADglobal news ADglobal news AD