दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली, यात्रियों में मचा हड़कंप (देखें विडियो)


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-30 06:19:30



दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली, यात्रियों में मचा हड़कंप (देखें विडियो)  

दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच के बाद पता चला कि बम की खबर अफवाह थी। लेकिन बम की सूचना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आज सुबह 05:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। क्यूआरटी मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट का निरीक्षण किया गया।

बम की खबर निकली अफवाह

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन यह अफवाह निकली।

बम की सूचना मिलते ही इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से बाहर निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की।

विडियो लिंक - https://x.com/ANI/status/1795278089683185958


global news ADglobal news ADglobal news AD