भाजपा बीकानेर देहात के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए कर है जलसेवा


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-29 04:07:33



भाजपा बीकानेर देहात के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए कर है जलसेवा 

""“"""""""""""""""""""""“"""""""""""""""

भाजपा संगठन केवल चुनाव तक सिमित नहीं है जनसेवा के लिए हमेशा रहता है तत्पर- जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी

बीकानेर - भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के कार्यकर्ता व जिला पदाधिकारी बीकानेर में पड़ रही भीषण गर्मी में जनता की सेवा के लिए लगे हुए इस भीषण गर्मी में जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी मुख्य चौराहे पर जलपान की सेवा दे रहे है आज लगातार दूसरे दिन भी जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी स्वयं श्रीगंगानगर चौराहे पर जलापान की सेवा दे रहे थे और साथ मे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी सेवा में लगे हुए थे

भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर शहर के मुख्य चौराहे व कस्बों में जलपान नींबु पानी व गुलकोश की सेवा दे रहे जिससे आते जाते राहगीरों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत मिल सके। आज बीकानेर में 49 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर तापमान रहा और भीषण गर्मी पड़ रही है 

जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया भाजपा संगठन केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहता वह जनसेवा के हमेशा तत्पर रहता है देश मे किसी भी प्रकार की त्रासदी आयी हो भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सेवा में लगा मिलेगा। कोरानाकाल में भी भाजपा कार्यकर्ता सेवा दे रहे थे और अब इस भीषण गर्मी में लोगों के लिए जलपान की सेवा दे रहे हैं

आज बीकानेर के श्रीगंगानगर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी विधायक ताराचंद सारस्वत महामंत्री श्याम सुंदर पचारिया सवाई सिंह तंवर कुम्भाराम सिध्द भंवरलाल जांगिड़ कैलाश विश्नोई जसराज सिवर अशोक मारू श्याम सुन्दर शर्मा अर्जुन सिंह करणाराम गैदर सहित भाजपा कार्यकर्ता लगे रहे।


global news ADglobal news ADglobal news AD