ख्वाजा का शहर, मे ऐसी हरकत,,,sp विश्नोई की टीम ने दरगाह शरीफ में मोबाइल जेब तराशी की शातिर गैंग को पकड़ा


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-28 18:51:56



 ख्वाजा का शहर, मे ऐसी हरकत,,,sp विश्नोई की टीम  ने दरगाह शरीफ में मोबाइल जेब तराशी की शातिर गैंग को पकड़ा 

♦  लगभग 5 लाख रुपए के 15 कीमती मोबाइल बरामद 

♦  4 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे  

 

अजमेर शहर में चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई द्वारा निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में लक्ष्मण राम वृत्ताधिकारी वृत्त दरगाह के निकटतम सुपरविजन में नरेन्द्र थानाधिकारी पुलिस थाना दरगाह के नेतृत्व में श्याम लाल सउनि मय जाब्ता ने चोरी की वारदात करने वाली सक्रीय गैंग को दस्तयाब किया।

बता दें कि, गठित टीम द्वारा दरगाह परिसर तथा आस-पास के सीसीटीवी फूटेज का तकनिकी विश्लेषण किया। मुखबिर व होटल संचालकों से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई। पूर्व के चालानशुदा अभियुक्तों तथा संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की गई। साथ ही निरंतर गश्त और निगरानी करते हुए गैंग के चार शातिर चोरों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 कीमती मोबाइल, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख है, को बरामद कर लिया गया है।   

गौरतलब है कि, अजमेर की दरगाह पुलिस द्वारा एक जनवरी 2024 से अब तक करीब 146 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 49.3 लाख के बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं। गिरफ्तार शुदा मुल्जिमान से गहनता से पूछताछ जारी है। 

गिरफ्तार मुलजिमान -

1   अरशद खान पुत्र अब्दुल गफ्फार, उम्र 20 साल, जाति पठान मुसलमान, निवासी नाई इलाहबादी मोहल्ला, चांदी का कुआ, लाखन कोटडी, पुलिस थाना दरगाह, जिला अजमेर हाल समीर गेस्ट हाउस के पीछे, दिल्ली गेट, पुलिस थाना गंज, जिला अजमेर।

2   अफजल उर्फ सोनू पुत्र हिमायत खान उम्र 33 साल, जाति पठान मुसलमान, निवासी गली नम्बर 07, शीशा खान पीर रोड, पुलिस थाना क्लॉक टावर, जिला अजमेर।

3   गुलाम हुसैन उर्फ़ बाबु पुत्र मोहम्मद जीमल, उम्र 22 साल, जाति शेख मुसलमान, निवासी बडबाव स्कूल के पास, अंदरकोट, पुलिस थाना दरगाह, जिला अजमेर।

4    मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद जहांगीर, उम्र 23 साल, जाति शेख मुसलमान, निवासी अम्बेडकर नगर, बाबुगढ, पुलिस थाना गंज जिला अजमेर।

 

गठित टीम -

1.   नरेन्द्र पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना दरगाह अजमेर।

2.   श्याम लाल सउनि पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

3.   बनवारी लाल सउनि पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

4.   लक्ष्मण शर्मा हैड कानि 1597 थाना दरगाह जिला अजमेर।

5.   रामदत कानि 1898 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

6.   मुकेश कानि 890 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

7.   नाथुराम कानि 1326 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

8.   हरेन्द्र कानि 2293 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।

9.   धमेन्द्र कानि 2566 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर।


global news ADglobal news ADglobal news AD