छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर (देखें विडियो)


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-28 08:18:40



छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में कई लोगों की मौत की खबर (देखें विडियो)

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। हाालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। बता दें कि यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी के पास हुई है। विस्तृत जानकारी का इन्तजार है। 

विडियो लिंक - https://x.com/VistaarNews/status/1794224343700103459


global news ADglobal news ADglobal news AD