मतदाताओं को किया जा रहा गुमराह, जल्द करूंगा खुलासा : मुख्य चुनाव आयुक्त (देखें विडियो)


के कुमार आहूजा, कान्ता आहूजा  2024-05-26 18:37:40



मतदाताओं को किया जा रहा गुमराह, जल्द करूंगा खुलासा : मुख्य चुनाव आयुक्त (देखें विडियो)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शनिवार को वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों के दिल में संश्य का माहौल पैदा करने की कोशिश की जाती है। इसके बारे में एक दिन सबको जरूर बताएंगे। सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस बारे में जवाब दे चुका है, लेकिन हम भी जरूर बताएंगे।

चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर मामलों पर राजीव कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, एक दिन हम इसके बारे में सबको बताएंगे और बताएंगे कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाता है। इससे हमारी वोटिंग पर भी असर पड़ता है क्योंकि लोगों के मन में संदेह पैदा होता है कि ईवीएम सही हैं या नहीं, वोटिंग लिस्ट ठीक है या नहीं।

लोगों में उत्साह- राजीव कुमार

वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। हर जगह मत प्रतिशत अच्छा है और लाइने लगीं है। गर्मी होने के बावजूद लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। लोगों में काफी उत्साह है और पिछले पांच चरणों में भी लोगों में यह ही उत्साह देखने को मिला था।

शांतिपूर्ण हो रहा मतदान

राजीव कुमार ने कहा कि हर जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। हमने लोगों के लिए जो इंतेजाम किए हैं, लोग उनकी सरहाना कर रहे हैं। इस बार हमने डॉक्टर, ओरआरएस, पीने का पानी और पंखे की भी सुविधा दी है।

जम्मू कश्मीर के मतदान को लेकर उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है जम्मू कश्मीर में वोटिंग का जो ट्रेंड है, वह इस बार भी जारी रहेगा। वहां के लोगों में काफी उत्साह है। वहां के लोगों में लोकतंत्र को लेकर जो उत्साह है और जनता ने जिस तरह से भागेदारी ली है, हम उससे काफी उत्साहित हैं।

विडियो लिंक - https://x.com/ANI/status/1794240356525191410


global news ADglobal news ADglobal news AD