सड़क चौड़ीकरण के लिए अपने जन्मस्थान पर चलाई कुदाल,अपने पुश्तैनी के बाहर ,भावुक हुए मुख्यमंत्री


के कुमार आहूजा  2026-09-28 16:31:36



*एमपी न्यूज*

सड़क के लिए तोड़ा जा रहा मध्य प्रदेश के CM का भी घर, मोहन यादव ने खुद मारा पहला हथौड़ा

उज्जैन में अपने पैतृक घर पर,CM ने खुद चलाई गैंती। डॉ. मोहन यादव ने अपना पैतृक घर किया विकास को समर्पित 

सड़क चौड़ीकरण के लिए अपने जन्मस्थान पर चलाई कुदाल,अपने पुश्तैनी के बाहर ,भावुक हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव 

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जन-कल्याण के लिए कितना समर्पित हैं, वे सादगी कितनी पसंद करते हैं इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है कि उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ, उज्जैन के समग्र विकास के लिए अपने पैतृक निवास और जन्मस्थान को भी समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद गैंती चलाकर मकान का हिस्सा तोड़ा। पैतृक घर जनता को समर्पित करते वक्त प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव भावुक नजर आए। उनका मानना है कि जहां जन्म हुआ हो, उस घर को तोड़ना पड़े तो मन पर असर होता है। लेकिन, विकास के लिए यह बलिदान दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि सीएम डॉ. यादव 27 सितंबर को अपने पुश्तैनी घर पहुंचे। उन्होंने यहां अपने पैतृक घर के बाहर पूजा-अर्चना की और फिर गैंती लेकर विकास की नई नींव रखी। इसे लेकर उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस घर में छोड़े से बड़े हुए हों, खेले-कूदे हों, उसको तोड़ना पड़े तो मन पर प्रभाव होना स्वाभाविक है। अगर सिंहस्थ के लिए जरूरी है तो हमें यह बलिदान देना ही चाहिए। हम सब मिलकर वो कर रहे हैं। पूरा देश इस बात को देख रहे हैं कि लोग अपने मकान को आनंद से तोड़ रहे हैं। ताकि, दूसरों को मदद मिले...!!


global news ADglobal news AD