*कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन, दीपावली तक पूरा होगा बगीची का विकास कार्य*


के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा  2026-09-24 16:56:29



 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जस्सूसर गेट के अंदर स्थित मानवत पुरोहित बगीची में श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। श्रीवल्लभ पुरोहित ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार पुरोहित ने बताया कि मानवत पुरोहितों की बगीची के नवनिर्माण एवं विकास कार्य को गति दी जा रही है। बगीची में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और निर्माण कार्य दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि श्री कटारनाथ भैरव मंदिर के नवनिर्माण से बगीची की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नया स्वरूप मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में संदीप पुरोहित (पटवारी), मनोज पुरोहित, राजेंद्र पुरोहित, विनोद पुरोहित, राजकुमार पुरोहित, विजय कुमार पुरोहित सहित वार्ड 72 की नवनिर्वाचित पार्षद निशा अनादी पारीक, भैरव उपासक रमन पारीक एवं महिला शक्ति की मौजूदगी रही।

नवनिर्वाचित पार्षद निशा अनादी पारीक और भैरव उपासक रमन पारीक का नागरिक अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 72 की नवनिर्वाचित पार्षद निशा अनादी पारीक एवं भैरव उपासक रमन पारीक का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में श्री गोपाल पुरोहित ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने मंदिर के नवनिर्माण और बगीची के विकास कार्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।


global news ADglobal news AD