सनातनी सर्व समाज ने भंडारे का किया आयोजन
के कुमार आहूजा, 2026-09-24 16:06:48

सनातनी सर्व समाज ने भंडारे का किया आयोजन

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम वार्ड नंबर 4 में भीनासर स्थित न्यू बाबा रामदेव टेंट के पास पिछली 23 सितंबर बुधवार की शाम को
सनातनी सर्व समाज कार्यकर्ताओं के द्वारा देवकिशन गहलोत के नेतृत्व में बाबा रामदेव जी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते सालाना बाबे का 12 वां भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा के तौर पर विशेष मेहमानों में समाजसेवी रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले एवं बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल, त्रिलोक कल्ला उपस्थित थे। भंडारा शुरू करने से पहले बाबा की ज्योत एवं मंगल आरती का भजन गाया गया। उसके बाद सैकड़ों भक्तजनों के बीच प्रसादी का सेवादारों द्वारा वितरण किया गया। जिसमें टिंकू भाटी , मुन्ना लाल चौरड़िया, कमल गहलोत, सोहनलाल गहलोत, पुखराज उपाध्याय,ओम प्रकाश गहलोत, राजकुमार गहलोत, राजकुमार गहलोत, मनोज कुमार, श्याम लाल,किसन लाल, सचिन, रितिक सहित आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर देवकिशन गहलोत ने सभी बाबा के भक्तो को दुपट्टा पहनाया ।







