ऐसी बस में लगी आग नो जिंदा जले 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी


के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा  2026-09-24 08:25:11



*BREAKING : नोएडा में AC बस में आग लगी, 9 जिंदा जलेः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी*

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट स्लीपर AC बस में आग लग गई। हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए। बस में 35 यात्री सवार थे। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। हादसा बुधवार रात 12 बजे का है।

बस नोएडा से महोबा जा रही थी। बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने की वजह का अब तक नहीं चल पाया है।

 *महिला यात्री ने कहा- अंदर धुआं भरा था, कई बस के अंदर ही रह गए* 

बस यात्री रिंकी राजपूत ने बताया- मैं नोएडा से बस में बैठी थी। मैं सो रही थी। किसी ने मुझे जगाया और कहा कि बस में आग लग गई है। बस में अफरा-तफरी मच गई थी। सभी एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। अंदर धुआं भरा था और सबका दम घुट रहा था। ड्राइवर जहां बैठा था, वहीं से आग लगी थी। कई लोग बस के अंदर ही रह गए थे।

 *'बस से निकलना आसान नहीं था, किसी तरह निकल पाए'* 

यात्री विश्वामित्र यादव ने कहा- जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है। हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था। बहुत ज्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।


ऐसी बस में लगी आज नव जिंदा जले 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही थी

global news ADglobal news AD