दिन रात बराबर आज प्रत्येक वर्ष में दो दिन यानी 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर
के कुमार आहूजा, 2026-09-23 20:17:07

दिन रात बराबर आज
प्रत्येक वर्ष में दो दिन यानी 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं।
23 सितम्बर को सूर्य उत्तर गोलार्ध से दक्षिण गोलार्ध में प्रवेश के साथ ही उसकी किरणे तिरछी होने के कारण उत्तरी गोलार्ध के मौसम में सर्दभरी रातें महसूस होने लगती है।
इस दिन बारह घंटे का दिन और बारह घंटे की रात होगी। सूर्योदय और सूर्यास्त भी एक ही समय होता है।
*जब दिन और रात मिले एकसमान*
*प्रकृति सिखाये संतुलन का ज्ञान।*
23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर होते हैं. इसे शरद विषुव (Autumnal Equinox) कहा जाता है. इस दिन सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा पर सीधी पड़ती हैं. इसके बाद भारत समेत उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं. ऐसा पृथ्वी के करीब 23.5 डिग्री झुके होने की वजह से होता है. इसके बाद मौसम में भी बदलाव शुरू होता है. सुबह-शाम हल्की ठंडक बढ़ने लगती है और सर्दियों की शुरुआत की ओर मौसम बढ़ता है. हालांकि 23 सितंबर को दिन और रात बिल्कुल 12-12 घंटे नहीं होते, बल्कि समय में कुछ मिनट का अंतर रहता है.








