बाड़ेबंदी से घर वापसी लौटे पार्षदों के व्यवहार में परिवर्तन, कोई घर में सूप मांग रहा कोई बिसलेरी बोतल, कोई खाने के बाद घरवाली को टिप दे रहा
के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा 2026-09-23 14:14:10

[22/09,बीकानेर एक्सप्रेस बिकानेर एक्सप्रेस: ये कैसी राजनीति है
बिकते हैं नेता, खरीददार चाहिए
बीकानेर निकाय चुनाव में
कल महापौर चुनाव में बीजेपी जो नहीं कर पायी
वह आज उप महापौर चुनाव में कर दिखाया, बहुमत से कोसों दूर होते हुए भी कांग्रेस पार्षदों में सेंधमारी कर अपना उप महापौर बनवा लिया :)
[23/09, 12:46] चावला सर बीकानेर एक्सप्रेस बिकानेर एक्सप्रेस: बाड़ेबंदी से घर वापसी में लौटे पार्षदों के व्यवहार में परिवर्तन आया है, कोई घर में कभी सूप मांग रह कोई बिसलेरी बोतल, कोई तो खाना खाने के बाद घरवाली को टिप दे रहा है। नॉर्मल होने में वक्त लगेगा।
बाड़ेबंदी से घर लौटे पार्षद घर पर काचरा/ग्वार फ़ळी की सब्जी खाने से कर रहे है आनाकानी....
घर वाले परेशान...
[23/09, बीकानेर एक्सप्रेस बिकानेर एक्सप्रेस: चुनाव खत्म। मतदान खत्म। क्रॉस वोटिंग का हिसाब-किताब भी खत्म। हे माननीयों, अब धरातल पर लौट आइए।
शहर के कई हिस्सों में गंदगी के ढेर लगे हैं। मुख्य मार्ग और बड़े-बड़े चौक कचरे से अटे पड़े हैं। सफाई कर्मचारी भी मेले मगरियो से लौट आए हैं। राजनीति का खेल बहुत हो गया।
महापौर कांग्रेस के हैं…
उपमहापौर भाजपा के हैं…
दोनों दलों के पार्षदो ने ही क्रॉस वोटिंग कर एक दूसरे को जिताया हैं। जब आप छलकपट वाली राजनीति के दौरान एक हो सकते हो तो शहर की भलाई के लिए भी वैसी ही एकजुटता दिखाओ!! तो अब दोनों मिलकर बीकानेर के लिए काम करके दिखाइए। क्योकि अब बोर्ड पर किसी एक दल कब्जा नही है। सब कुछ फिफ्टी फिफ्टी है।
इसलिए— बीकानेर को Clean Bikaner, Green Bikaner और इच्छा शक्ति हो तो Smart City वाला Bikaner भी बनाइये।
क्योकि आम आदमी तो रोज सड़क पर निकलता है, गंदगी देखता है, सफाई के लिए परेशान होता है, आवारा पशुओं से बचता है, ट्रैफिक झेलता है। इसलिए वो अपने शहर को बेहतर देखना चाहता है।
आपको जनता ने पार्टी के झंडे के लिए नहीं, बल्कि शहर के विकास के लिए ही चुना है। इसलिए अब एक बार बीकानेर के लिए एक हो जाइए।
ऐसा काम कर जाइए कि कालांतर में लोग यह पूछें—
“वो पांच साल कौन से थे, जब बीकानेर सचमुच बदल गया था?”
याद रखिए…आपके पास पूरे पांच साल हैं। यदि आपने बीकानेर को संवार दिया तो आपका भविष्य भी संवर जाएगा।
अब राजनीति नहीं…अब हमे स्वच्छ बीकानेर चाहिए।







