मुरलीधर व्यास नगर स्थित बिस्सा सदन में धींगा गवर के बासे का सामूहिक कार्यक्रम किया गया!
के कुमार आहूजा कान्ता आहूजा 2025-04-10 18:09:49

मुरलीधर व्यास नगर स्थित बिस्सा सदन में धींगा गवर के बासे का सामूहिक कार्यक्रम किया गया!
मुरलीधर व्यास नगर स्थित बिस्सा सदन में धींगा गवर के बासे का सामूहिक कार्यक्रम किया गया! इसमें कोई दो राय नहीं के बीकानेर के शहरी परकोटे में कार्यक्रम औरपारिवारिक कार्यक्रमों में परिवार की मुखिया के साथ-साथ नारी शक्ति भी शामिल होती है पारंपरिक वेशभूषा में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए समय-समय पर अपनी बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत करती है आज कार्यक्रम के दौरान गवरजा माँ के सामने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गयी! परिवार की मुखिया श्रीमती रेखा बिस्सा पत्नि केशव प्रसाद बिस्सा ने बताया कि इस महोत्सव में हमारे मौहल्ले की महिलाओं के साथ साथ परिवार की महिलाओं ने भी भाग लिया! कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर सभी ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी! कार्यक्रम में सरस्वती देवी, अंजू रंगा, शांति रंगा, रिंकू व्यास, मेघना व्यास, ज्योति, तानया, आलिया, सिद्धार्थ, हैप्पी, अंजना, शशिकला मारु, उमा व्यास, संतोष बिस्सा, मोहिनी अमिषा रंगा, रंगा, राकेश बिस्सा, याग्निक रंगा, अर्चना रंगा अशोक श्री, किशन रंगा, जय प्रकाश उपस्थित थे! कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आए हुए सभी मेहमानों को मां गवरजा का प्रसाद वितरण किया गया