जिला स्तरीय 68वीं विधालयी शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय बालिका विद्यालय हर्षों के चौक को मिली सफलता,12 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता,


के कुमार आहूजा  2024-09-12 08:16:33



जिला स्तरीय 68वीं विधालयी शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय बालिका विद्यालय हर्षों के चौक को मिली सफलता,12 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता,

बीकानेर : जिला स्तरीय 68 वीं विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एनडी मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में गवरा देवी गेस्ट हाउस में हो रहा है। प्रतियोगिता 12 सितम्बर तक चलेगी। संचालन समिति के सदस्य मोहर सिंह सलावद ने बताया की सोमवार को हुए मुकाबलों में छात्रा अंडर 17 में राउमावि हर्षो का चौक की छात्रा अन्वेषा व्यास ने 6 राउंड में 6 अंक बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया तथा इसी शाला की राधिका पुरोहित ने 6 राउंड में 5.5 अंक बनाकर पहले स्थान पर रही। अंडर 17 में दूसरा स्थान दिव्या महात्मा,तीसरा स्थान भाविका सुथार,चौथा स्थान अवंतिका जोशी और पांचवा स्थान वंशिका जैन ने प्राप्त किया। अंडर 19 में दूसरा स्थान सानिया जोशी, तीसरा स्थान तेजस्वी रंगा, चौथा स्थान पूजा दीपक जोरा और पांचवा स्थान युक्ति हर्ष ने प्राप्त किया।

19 वर्ष छात्र वर्ग में मधुर स्वामी,जयनील,राहुल पंचारिया और लोकेश उपाध्याय 4-4 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त में है। 17 वर्ष में विश्वास जोशी, उदय सेठी गौरव आचार्य सहित 8 खिलाड़ी 4 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त में है। इस अवसर संयोजक सुनील हर्ष, हर्षवर्धन हर्ष,मोहर सिंह सलावद,बीडी हर्ष,आनंद व्यास,ऋषि राज व्यास,भवानी शंकर आचार्य,गिरिजा शंकर हर्ष आदि मौजूद रहें।


global news ADglobal news ADglobal news AD